Jharkhand basketball association agm at kps kadma: जमशेदपुर में यूथ व रांची में होगा सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियन

जमशेदपुर. झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा बैठक रविवार को केरला पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई.

जमशेदपुर. झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा बैठक रविवार को केरला पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता झारखंड स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव हरभजन सिंह ने की. कार्यक्रम का संचालन सचिव जेपी सिंह ने किया. सचिव ने बीते वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा रिपोर्ट बैठक में प्रस्तुत किया. इसके अलावा झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन ने अपने घरेलू प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर कैलेंडर पर चर्चा की. इसमें जमशेदपुर को यूथ चैंपियनशिप की मेजबानी सौंपी गयी है. रांची, छोटानागपुर को सीनियर स्टेट बास्केटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है. पाकुड़ में सब जूनियर व जामताड़ा में जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. फिलहाल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए तिथि की घोषणा नहीं की गयी है. एजीएम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय मौजूद थे. उन्होंने हाल ही में देहरादून में संपन्न हुई 50वीं सब जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप की उपविजेता झारखंड अंडर-14 टीम को सम्मानित किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में केरल पब्लिक स्कूल के निदेशक शरत चंद्रन नायर, मुख्तार आलम मौजूद थे. कार्यक्रम में आरिफ आफताब, जलाल शेख, निजाम अली, शहबान-उल-हक, अजहर खान, सुप्रिया अंजलि, विशाल, राहुल सुशांत व दीपक व विभिन्न जिले के पदाधिकारी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >