Jamshedpur news. झारखंड आंदोलनकारियों को मिले 20 प्रतिशत आरक्षण : संजय लकड़ा

आंदोलनकारियों की बदौलत ही झारखंड का गठन हो पाया

Jamshedpur news.

झारखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के संयोजक संजय लकड़ा ने झारखंड सरकार से मांग की है कि आंदोलनकारियों को हर स्तर पर 20 प्रतिशत का आरक्षण प्रदान किया जाना चाहिए. आंदोलनकारियों की बदौलत ही झारखंड का गठन हो पाया है. ऐसी स्थिति में उनका ख्याल रखना सरकार की जिम्मेदारी है. उन्हें जानकारी मिली है कि झारखंड आंदोलनकारियों के लिए महज पांच प्रतिशत क्षितिज आरक्षण देने की स्वीकृति के लिए फाइल राज्यपाल के पास पहुंची हुई है. उत्तराखंड में 10 प्रतिशत क्षितिज आरक्षण मिल रहा है. श्री लकड़ा ने कहा कि झारखंड में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए, क्योंकि उत्तराखंड या फिर छतीसगढ़ अलग राज्य के लिए लोगों ने किसी तरह की बड़ी कुर्बानियां नहीं दी, जैसी झारखंडियों ने दी है. उनके त्याग, तपस्या, बलिदान एवं शहादत का सम्मान किया जाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >