जेएसए ए डिवीजन में जेएफसी यूथ ने हांसदा स्टार को हराया

जमशेदपुर. जेएफसी यूथ टीम ने आर्मरी मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन लीग के एक मैच में हांसदा स्टार को 1-0 से मात दी.

जमशेदपुर. जेएफसी यूथ टीम ने आर्मरी मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन लीग के एक मैच में हांसदा स्टार को 1-0 से मात दी. मैच का एकमात्र गोल जेम्स थांगमिन ने 21वें मिनट में किया. वहीं, टिनप्लेट मैदान में जमशेदपुर फुटबॉल एकेडमी व झारखंड ब्यार के बीच खेला गया मैच गोल रहित ड्रॉ. गुरुवार को सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा स्टील का सामना नरवा पहाड़ से, गोपाल मैदान में स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर का सामना शिशू डोमकॉम से, टिनप्लेट में सिद्धो-कान्हू फेस्टिवल एसोसिएशन का सामना अर्बन सर्विसेज से, आर्मरी मैदान में यूनाइटेड फुटबॉल एकेडमी का मुकाबला स्माइल क्लब से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >