जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) की ओर से टाटा स्टील फाउंडेशन ( टीएसएफ) के फुटबॉल प्रशिक्षकों (कोचों) को विशेष प्रशिक्षण देने के लिए सोमवार को टाटा फुटबॉल एकेडमी (टीएफए) में एक कोचिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में जमीनी स्तर (ग्रासरूट) के कुल 29 फुटबॉल कोच शामिल हुए. वर्कशॉप के दौरान कोचों को आधुनिक फुटबॉल की तकनीकों, रणनीतिक जानकारियों और खेल में आ रहे बदलावों के बारे में विस्तार से बताया गया. जेएफसी ग्रासरूट के अंतरिम प्रमुख अरशद हुसैन और जेएफसी के यूथ कोच शक्ति सिंह ने मुख्य रूप से तकनीकी व रणनीतिक गुण सिखाए. गौरतलब है कि टीएसएफ द्वारा झारखंड में लगभग 100 फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं. इन केंद्रों पर खिलाड़ियों को उन्नत और आधुनिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से ही टीएसएफ अपने कोचों को लगातार अपग्रेड और ट्रेंड कर रहा है.
Jfc football: जेएफसी की वर्कशॉप में टीएसएफ के 29 कोचों ने सीखे फुटबॉल के आधुनिक गुर

Jfc football: जेएफसी की वर्कशॉप में टीएसएफ के 29 कोचों ने सीखे फुटबॉल के आधुनिक गुर
Copied link
फुटबॉल प्रशिक्षकों (कोचों) को विशेष प्रशिक्षण देने के लिए सोमवार को टाटा फुटबॉल एकेडमी (टीएफए) में एक कोचिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया.