Jfc will be played 3 matches at final round : फाइनल राउंड में जेएफसी यूथ टीम खेलेगी तीन मुकाबले

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की अंडर-18 टीम एआइएफएफ यूथ लीग के फाइनल राउंड के मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की अंडर-18 टीम एआइएफएफ यूथ लीग के फाइनल राउंड के मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है. 17 अप्रैल से पंजाब के महिलपुर में फाइनल राउंड के मुकाबले खेले जायेंगे. फाइनल राउंड में जमशेदपुर की टीम कुल तीन मैच खेलेगी. 17 अप्रैल को जेएफसी का सामना क्लासिक फुटबॉल एकेडमी से होगा. जेएफसी का दूसरा मैच 19 अप्रैल को गोकुलम केरल एफसी से होगा. 21 अप्रैल को जेएफसी की टीम मोहन बागान सुपर जायंट्स से भिड़ेगा. यह सभी मुकाबले शाम साढ़े सात बजे से शुरू होंगे. फाइनल राउंड की दो शीर्ष टीमें नॉकऑउट चरण के लिए क्वालिफाई करेगी. उल्लेखनीय है कि जेएफसी की यूथ टीम ने जोनल राउंड के ग्रुप-जी में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई किया है. टीम ने नौ मैचों में से सात में जीत व दो में ड्रॉ हासिल करते हुए कुल 23 अंकों के साथ फाइनल राउंड तक पहुंची है. टीम ने कुल 38 गोल दागे है. फिलहाल जेएफसी यूथ टीम कदमा स्थित फ्लैट ग्राउंड में कोच कैजाद अंबरपार्दीवाला की निगरानी में ट्रेनिंग कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >