Jfv vs odisha: अपने अंतिम मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी जेएफसी

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और ओडिशा एफसी के बीच गुरुवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) का बहुचर्चित मैच खेला जायेगा.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और ओडिशा एफसी के बीच गुरुवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) का बहुचर्चित मैच खेला जायेगा. साढ़े सात बजे से खेले जाने वाले इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी टेन नेटवर्क व फैन कोड पर किया जायेगा. सीजन के अपने अंतिम मैच में जमशेदपुर की टीम हर हाल में जीत दर्ज करके खिताब की दावेदारी मजबूत करना चाहेगी. चैंपियनशिप के लिए अभी भी पांच टीमें मैथमेटिकली रेस में हैं. अभी 12 मैचों में 21 अंक के साथ स्टैंडिंग में तीसरे नंबर पर काबिज जमशेदपुर एफसी अगर ओडिशा एफसी को हराकर देती है, तो 24 अंक के साथ सीजन खत्म कर सकता है. हालांकि, उनकी टाइटल की उम्मीदें दूसरी टीमों के नतीजे पर निर्भर करेगा. पंजाब व मुंबई सिटी एफसी का मैच ड्रॉ पर खत्म होना चाहिए.वहीं, ईस्ट बंगाल और मोहन बागान की टीमों को अपने-अपने मैच में हार मिलना चाहिए. मैच से पूर्व जेएफसी की टीम ने जमकर अभ्यास किया. इस मुकाबले के लिए अभी तक 11 हजार टिकट बेचे जा चुके हैं. अभी भी इस मैच की टिकट की बिक्री जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >