Jfc vs Mumbai city fc match on 9th of april : जेएफसी व मुंबई सिटी एफसी का मैच 9 को, टिकटों की बिक्री शुरू

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मुंबई सिटी एफसी के बीच नौ अप्रैल को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मुंबई सिटी एफसी के बीच नौ अप्रैल को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा. शाम साढ़े सात बजे होने वाले इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गयी. टिकटों की बिक्री ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से की जा रही है. डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो एप पर ऑनलाइन टिकट बेचे जा रहे हैं. वहीं, स्ट्रेट माइल रोड स्थित बॉक्स ऑफिस को भी दर्शकों के सुविधा के लिए खोला गया है. बॉक्स ऑफिस से भी प्रशंसक इस मैच के लिए टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं. मोहन बागान के खिलाफ ड्रॉ खेलने वाली जमशेदपुर की निगाहें अब अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचे की है. मुंबई सिटी एफसी की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही है. इस मुकाबले के लिए मुंबई सिटी एफसी की टीम सात अप्रैल को शहर पहुंचेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >