Jamshedpur sports news : जेएफसी यूथ टीम का सामना मोहन बागान से आज

जमशेदपुर. जेएफसी यूथ टीम का सामना मंगलवार को मोहन बागान सुपर जायंट्स से होगा.

जमशेदपुर. जेएफसी यूथ टीम का सामना मंगलवार को मोहन बागान सुपर जायंट्स से होगा. पंजाब के माहिलपुर में आयोजित एआइएफएफ एलीट लीग के फाइनल राउंड के ग्रुप बी के इस मैच में जेएफसी की टीम हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. जेएफसी यूथ टीम ग्रुप बी अंक तालिका में चार अंकों के साथ शीर्ष पर है. जेएफसी की टीम इस मैच को जीतकर अपनी स्थित को और मजबूत करते हुए नॉकऑउट में प्रवेश करना चाहेगी. अगर जेएफसी की टीम इस मैच को केवल ड्रॉ भी करती है तो, भी उनको नॉकऑउट की पात्रता मिल जायेगी. जेएफसी यूथ टीम के हेड कोच कैजाद अंबापर्दिवाला ने कहा कि हम इस मैच को हर हाल में जीतना चाहते हैं. हम ड्रॉ के बारे में नहीं सोच रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >