Jamshedpur sports news : केरला ब्लास्टर्स ने जेएफसी को 2-0 से हराया

केरला ब्लास्टर्स एफसी की टीम ने शनिवार को कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गये इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) के एक मैच में जमशेदपुर एफसी को 2-0 से हराया.

जमशेदपुर. केरला ब्लास्टर्स एफसी की टीम ने शनिवार को कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गये इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) के एक मैच में जमशेदपुर एफसी को 2-0 से हराया. निहाल सुधीश और सब्स्टीट्यूट विबिन मोहनन ने मेजबान टीम के लिए एक-एक गोल किया. गोलकीपर अर्श शेख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लीन शीट बचायी. निहाल सुधीश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. निहाल सुधीश ने मैच के 12वें और विबिन मोहनन ने 36वें मिनट में गोल किया. यह केरला ब्लास्टर्स की सीजन में दूसरी जीत है. आठ अंकों के साथ केरला की टीम अंक तालिका में 11वें स्थान पर पहुंच गयी है. वहीं, जमशेदपुर एफसी घर से बाहर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद नौ मैचों में 15 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >