जेएफसी सब जूनियर टीम घोषित

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की मेजबानी में 27 अप्रैल से लेकर एक मई तक एआइएफएफ सब जूनियर फुटबॉल लीग का आयोजन किया जायेगा

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की मेजबानी में 27 अप्रैल से लेकर एक मई तक एआइएफएफ सब जूनियर फुटबॉल लीग का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जेएफसी की अंडर-13 सब जूनियर फुटबॉल टीम की घोषणा कर दी गयी है. टीम का कोच टीएफए के पूर्व कैडेट राहुल राज को नियुक्त किया गया है. एआइएफएफ सब-जूनियर लीग की प्रारूप अलग है. इस टूर्नामेंट में 7-ए-साइड मैच होते हैं. प्रत्येक मैच में 25 मिनट के दो हाफ होते हैं. जेएफसी टीम इस प्रकार है: गोलकीपर : तन्मय धारा, सुसिन सोरेन, डिफेंडर : चरण सोरेन, मनकी पाड़िया, रोहन पाडड़िया, मिडफील्डर : आदित्य सिंह, राहुल सिंह, बाबू लोहार, सगुन बास्के, आयुष पात्रो, फॉरवर्ड: किशन सिंह, सोंगरा पूर्ती, पूर्ण चंद्र तुबिद, सूरज बारी, अयान खान.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >