जेएफसी ने निश्चल चंदन से 20 लाख में किया कांट्रैक्ट

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने 25 वर्षीय युवा डिफेंडर निश्चल चंदन के साथ दो साल का करार किया है.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने 25 वर्षीय युवा डिफेंडर निश्चल चंदन के साथ दो साल का करार किया है. हरियाणा में जन्मे इस खिलाड़ी को जेएफसी अगले दो वर्षों के लिए कुल 20 लाख रुपये की रकम देगी. 6 फीट 3 इंच की आकर्षक लंबाई वाले निश्चल चंदन ने 2015 में मिनर्वा एकेडमी से अपनी फुटबॉल यात्रा शुरू की थी. 2020-21 में पंजाब एफसी के साथ आई-लीग सेकेंड डिवीजन में डेब्यू किया, इसके बाद 2021-23 तक सुदेवा एफसी के साथ रहे. वह 2023-24 सीजन में चर्चिल ब्रदर्स के लिए 19 मैच खेल चुके हैं. निश्चल शहर में चल रहे जेएफसी के प्री-सीजन ट्रेनिंग में शामिल हो गये हैं. उन्होंने मंगलवार को कोच खालिद जमील की निगरानी में अभ्यास किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >