Jfc players celebrate diwali : जेएफसी के खिलाड़ियों को भाया रोशनी का त्योहार, जमकर की आतिशबाजी

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने भी सोमवार को रोशनी का त्योहार दीपावली धूमधाम से मनाया.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने भी सोमवार को रोशनी का त्योहार दीपावली धूमधाम से मनाया. टीम में शामिल छह विदेशी खिलाड़ियों को यह त्योहार खूब पसंद आया. सभी विदेशी खिलाड़ी भारतीय परंपरा और भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित दिखे. टीम में शामिल जापानी मिडफील्डर रे तचिकावा ने जमकर आतिशबाजी की. वहीं, स्टीफन एजे, निकोला, मेसी बाउली जैसे खिलाड़ी भारतीय पारंपरिक ड्रेस पहनकर काफी उत्साहित दिखे. सभी खिलाड़ियों के लिए लाइव म्यूजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. खिलाड़ियों ने देशी स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया. इसके अलावा सभी खिलाड़ी, टीम स्टॉफ व टीम प्रबंधन के सदस्यों ने एक दूसरे को दीपावली की बढ़ाई दी. इसके अलावा जेएफसी के खिलाड़ियों स्थानीय प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >