Jfc loss against fc goa at super cup : सुपर कप में जेएफसी की हार से शुरुआत, गोवा जीता

मेजबान एफसी गोवा की टीम ने फातोर्दा स्टेडियम में खेले गए सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता के एक मैच में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराया.

जमशेदपुर. मेजबान एफसी गोवा की टीम ने फातोर्दा स्टेडियम में खेले गए सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता के एक मैच में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराया. जीत के साथ गोवा ने पूरे तीन अंक अर्जित किये. गोवा की जीत के हीरो डेजान ड्रेजिक रहे. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच की शुरुआत जोरदार रही. पहले हाफ की शुरुआत में मेसी बाउली के पास गोवा के गोलकीपर के साथ आमने-सामने का एक सुनहरा मौका था, लेकिन उनके शॉट को शानदार तरीके से रोक दिया गया. मैच के 45वें मिनट में गोवा के स्ट्राइकर जेवियर सिवेरियो ने 45वें मिनट में गोल करके अपनी टीम 1-0 की बढ़त दिला दी. दूसरे हाफ में जमशेदपुर ने बारिश की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बराबरी के लिए प्रयास किये. लेकिन, कामयाबी नहीं मिली. 66वें मिनट में ड्रेजिक ने एक शानदार गोल करते हुए एफसी गोवा को मुकाबले में 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी. जेएफसी का अगला मैच 29 अक्टूबर को नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >