jfc leave for goa on 23rd october, snan ready for game : कल गोवा जायेगी जेएफसी की टीम, टूर्नामेंट के लिए सनन तैयार

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की टीम गुरुवार 23 अक्तूबर को गोवा के लिए रवाना होगी

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की टीम गुरुवार 23 अक्तूबर को गोवा के लिए रवाना होगी. जहां, जेफसी की टीम 25 अक्तूबर से शुरू हो रही सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता में शिरकत करेगी. पिछले सुपर कप के फाइनल में एफसी गोवा के हाथों हारने वाली जेएफसी की टीम अपने अभियान की शुरुआत 26 अक्तूबर को करेगी. जमशेदपुर का पहला मैच मेजबान एफसी गोवा से है. सुपर कप के लिए जेएफसी के 21 वर्षीय स्ट्राइकर मो सनन पूरी तरह से तैयार हैं. भारतीय मुख्य टीम का हिस्सा रहे मो सनन ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के साथ प्रशिक्षण करना एक शानदार अनुभव रहा. हर सत्र ने मुझे तकनीकी और मानसिक दोनों रूप से कुछ नया सिखाया. यह एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं जमशेदपुर के साथ इस सीजन में आगे लेकर जाउंगा. जेएफसी में शामिल किये गये फ्रांस के मदीह तलाल और कैमरून के स्ट्राइकर मेसी बाउली के साथ तालमेल बैठाने के लिए भी सनन काफी उत्सुक हैं. उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान टीम वर्क पर है. हम सुपर कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और अपने प्रशंसकों को गौरवान्वित करना चाहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >