Jfc albino gomes: जेएफसी के एल्बिनो गोम्स ने भारतीय टीम के लिए किया पदार्पण

जमशेदपुर एफसी (जेएफसी) के गोलकीपर एल्बिनो गोम्स ने आखिरकार भारतीय सीनियर नेशनल फुटबॉल टीम के लिए खेलने का अपना बरसों पुराना सपना पूरा कर लिया है.

जमशेदपुर. जमशेदपुर एफसी (जेएफसी) के गोलकीपर एल्बिनो गोम्स ने आखिरकार भारतीय सीनियर नेशनल फुटबॉल टीम के लिए खेलने का अपना बरसों पुराना सपना पूरा कर लिया है. दुशांबे (ताजिकिस्तान) में खेले गए इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच में उन्होंने शुक्रवार को मेजबान टीम के खिलाफ ”ब्लू टाइगर्स” (भारतीय टीम) की जर्सी पहनकर अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. मैच के 82वें मिनट तक भारतीय टीम के अनुभवी कीपर गुरप्रीत सिंह संधू तीन गोल खा चुके थे और टीम इंडिया काफी पीछे चल रही थी. ऐसे नाजुक मोड़ पर हेड कोच खालिद जमील ने 32 वर्षीय एल्बिनो गोम्स पर भरोसा जताते हुए उन्हें सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान में उतारा. गोम्स ने कोच के भरोसे को सही साबित किया और आखिरी के मिनटों में भारतीय डिफेंस की दीवार को इतना टाइट रखा कि ताजिकिस्तान के खिलाड़ी गोल का अंतर और नहीं बढ़ा सके. भारत 9 जून को ताजिकिस्तान के खिलाफ अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच खेलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >