दवा लेकर घर लौट रही महिला का गला दबाकर जेवरात लूटे

जमशेदपुर में दवा लेकर घर लौट रही महिला से तीन बदमाशों ने मुंह दबाकर उसके गले से सोने की चेन और कानबाली लूट ली. घटना में महिला को चोट भी आई है.

जमशेदपुर | एमजीएम थाना अंतर्गत तुरियाबेड़ा की रहने वाली मंजू देवी का मुंह दबा कर तीन अपराधकर्मियों ने गले से सोने का चेन और कानबाली लूट कर मौके से फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद एमजीएम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. मंजू देवी के मुंह दबाने के दौरान उनके नाक से खून भी निकल गया. लूटे गये चेन और कानबाली की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है. घटना गुरुवार की रात करीब 10 बजे की है. घटना के संबंध मंजू देवी के बेटे शंकर प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की देर शाम को उनकी मां दवा लाने के लिए रामनगर गई थी. रात करीब 10 बजे वह दवा लेकर पैदल ही अपने घर की ओर लौट रही थी. उसी दौरान एक युवक उनका पीछा करना शुरू कर दिया. जबकि उसके घर से कुछ दूरी पर अंधेरा वाले स्थान पर दो युवक घात लगा कर बैठे हुए थे. जैसे ही उनकी मां अंधेरा वाले स्थान पर पहुंची.

बदमाश ने फोन कर साथियों को दी सूचना

पीछा कर रहे बदमाश ने फोन कर दोनों साथियों को महिला के लोकेशन की जानकारी दे दी. इस दौरान महिला जैसे ही घर से कुछ दूर पहले ही अंधेरे वाली सड़क पर पहुंची, दोनों बदमाशों ने महिला को पकड़ा लिया. उसके बाद एक ने उसका गला दबाया और दूसरे ने मुंह दाब दिया. वहीं पीछा कर रहे युवक भी मौके पर पहुंचा और महिला के गले से चेन और कानबाली लूट कर मौके से फरार हो गये. घटना के बाद महिला ने हल्ला मचाना शुरू किया. इसके बाद आस पास के लोग मौके पर जुट गये. घटना के बाद उनकी मां ने किसी तरह अपने घर वालों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी.

महिला को तुरंत क्लिनिक ले जाया गया

इधर, सूचना पाकर एमजीएम पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. मौके पर परिजनों के पहुंचने के बाद देखा कि मंजू के नाक से खून निकल रहा है. उसके बाद उसे फौरन पास के एक क्लीनिक में इलाज के लिए लाया गया.

बस्ती के लोगों ने मचाया हंगामा

घटना की जानकारी मिलने के बाद बस्ती के लोग मौके पर पहुंचे. उसके बाद बस्ती के लोगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया. लोगों ने बताया कि बस्ती में स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण अड्डेबाजी होती है. नशेड़ियों का अड्डा बना रहता है. जिससे अंधेरे का फायदा उठा कर असमाजिक तत्व घटना को अंजाम देते है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >