श्राद्ध में गांव गया था परिवार, तभी घर से 15 लाख के गहने व नकद ले उड़े चोर

जमशेदपुर के परसुडीह में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है. परिवार के सिवान में श्राद्ध कर्म के लिए जाने के दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये के गहने और 2 लाख रुपये नकद चुरा लिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जमशेदपुर | परसुडीह थानांतर्गत गोलपहाड़ी नया बस्ती की रहने वाली रिंकी कुमारी सिंह के घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 15 लाख रुपये के गहने और करीब दो लाख रुपये नकद की चोरी कर ली. घटना 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परसुडीह पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची. मामले की छानबीन शुरू कर दी.

सिवान गया था पूरा परिवार, तभी हुई चोरी

रिंकी सिंह ने बताया - 22 जुलाई को उनके पिता का देहांत हो गया था. 22 जुलाई की रात को ही वे लोग शव का अंतिम संस्कार करने के लिए अपने गांव सिवान चले गये थे. परिवार के सभी लोगों के जाने के कारण घर में ताला बंद था. रविवार को वे लोग छपरा- टाटा ट्रेन से टाटानगर आये. जब सभी लोग स्टेशन से अपने घर पहुंचे तो देखा कि उनके घर के मेन गेट का ताला लगा हुआ है. लेकिन, भीतर के कमरे का ताला टूटा हुआ है. दोनों कमरे में रखे अलमारी को चोरों ने तोड़ कर उसमें रखे गहने और नकद करीब दो लाख रुपये की चोरी कर ली. रिंकी कुमारी ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने में कोई जानकार लोगों का ही हाथ है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >