Jamshedpur News : आलमारी का लॉकर तोड़कर 25 लाख के आभूषणों की चोरी

कोवाली थाना के हल्दीपोखर की आजाद बस्ती की घटना

प्रतिनिधि, पोटका कोवाली थाना के हल्दीपोखर की आजाद बस्ती में बंद घर से चोरों ने आलमारी का लॉकर तोड़कर 25 लाख रुपये के आभूषणों की चोरी कर ली. घटना 31 अक्तूबर की रात की है. पीड़ित मो नसीम अख्तर ने बताया कि मैं अपने परिवार के साथ 31 अक्तूबर की सुबह रायरंगपुर गया था. शनिवार सुबह जब घर लौटे और मेन गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि घर की आलमारी का लॉकर टूटा हुआ है. इसमें रखे जेवर गायब थे. चोरी गये जेवरों में सोने की अंगूठी, गले का सेट, कंगना, डायमंड की अंगूठी आदि शामिल है. आभूषणों की अनुमानित कीमत 24 से 25 लाख रुपये है. घटना की सूचना कोवाली थाना को दे दी गई है. सूचना पाकर इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद और थाना प्रभारी धनंजय पासवान सदलबल और खोजी कुत्ते के साथ घटनास्थल के पास पहुंचे. चोरी का खुलासा करने में जुट गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >