नेपाल में बाढ़ का दर्द, जमशेदपुर में मदद के लिए उठे हाथ; नेपाली समुदाय ने आपदा कोष में भेजे 1.66 लाख रुपए

नेपाल में बाढ़ से आई तबाही के बीच, जमशेदपुर में रहने वाले नेपाली समुदाय ने एकजुट होकर मदद का हाथ बढ़ाया है. समुदाय ने 1,66,000 नेपाली रुपये की राशि जुटाई है. यह राशि सीधे नेपाल के प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष में जमा कराई गई है, जो संकट की घड़ी में इंसानियत की एक शानदार मिसाल पेश करती है.

जमशेदपुर : पड़ोसी देश नेपाल में आयी भीषण बाढ़ ने जब बड़ी संख्या में लोगों को संकट में डाल दिया, तो हजारों किलोमीटर दूर जमशेदपुर में रहने वाले नेपाली समुदाय ने अपनेपन और इंसानियत की मिसाल पेश की. नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जमशेदपुर के नेपाली नागरिकों ने 1,66,000 नेपाली रुपये की सहयोग राशि जुटाकर सीधे नेपाल के प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष में जमा करायी है.

घर-घर जाकर जुटायी राशि

यह पहल सिर्फ आर्थिक मदद तक सीमित नहीं रही, बल्कि संकट की घड़ी में अपने देश और लोगों के साथ खड़े होने की सामूहिक भावना को भी सामने लेकर आयी है. जुटाने का अभियान दुर्गा खड़का के नेतृत्व में चलाया गया. स्थानीय नेपाली नागरिकों ने अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग किया और घर-घर जाकर राशि एकत्र की. इसके बाद पूरी रकम बैंक के माध्यम से नेपाल सरकार के आधिकारिक आपदा कोष के खाते में जमा करा दी गयी.

छोटी-छोटी मदद भी जरूरतमंद के लिए बड़ी राहत

अभियान में गोपाल दंगाल, विजय न्यौपाने, राजेश श्रेष्ठ, टीका राम श्रेष्ठ और हरि रानाभाट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इन लोगों ने लोगों से संपर्क कर सहयोग राशि जुटाने में विशेष योगदान दिया. अभियान से जुड़े संयोजकों ने कहा - नेपाल में आयी प्राकृतिक आपदा से बड़ी संख्या में लोगों को जान-माल का नुकसान हुआ है. ऐसे मुश्किल समय में जमशेदपुर में रहने वाले नेपाली समुदाय का दायित्व है कि वे अपने देश के प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आयें. उन्होंने कहा - छोटी-छोटी मदद मिलकर किसी जरूरतमंद परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकती है. इसी भावना के साथ समुदाय के लोगों ने अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साहिल अस्थाना

साहिल अस्थाना पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर खबरों को कवर करते हुए जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग और समाचार लेखन का अनुभव हासिल किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल से बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं. अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करते हैं. समाचारों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >