Jamshedpur Weather Today: आज भारी बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का हाल

जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में 31 अगस्त को भारी बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. जानें शहर के किन हिस्सों में बारिश का असर ज्यादा रहेगा.

जमशेदपुर: शहर में सोमवार 31 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। सुबह से आसमान में बादल छाये हुए हैं और दिनभर रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जमशेदपुर में आज मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. शहर का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

आज कब और कहां हो सकती है बारिश

जमशेदपुर में बारिश का दौर दिन के अलग-अलग समय में देखने को मिल सकता है. खासकर बादल घिरने के बाद दोपहर से शाम और रात के दौरान गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना बनी रहेगी. शहर के साथ आदित्यपुर, गम्हरिया, मानगो, घाटशिला और आसपास के इलाकों में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है. हालांकि किसी एक इलाके में ज्यादा और दूसरे इलाके में कम बारिश हो सकती है.

पिछले 24 घंटे में भी जमशेदपुर में 31 मिमी बारिश दर्ज की गयी थी. 30 अगस्त को शहर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

झारखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड में मानसून सक्रिय है. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट पर बने अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से 30 और 31 अगस्त को झारखंड में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा का असर भी रह सकता है.

मौसम विभाग की चेतावनी में पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, गिरिडीह और देवघर समेत कई इलाकों में अगले कुछ घंटों में गरज, बिजली और बारिश की संभावना जतायी गयी है. पूर्वी सिंहभूम समेत इन क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की सतही हवा भी चल सकती है.

जमशेदपुर में 1 सितंबर को भी बारिश के कुछ दौर जारी रहने का अनुमान है. 2 सितंबर को भी मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है. यानी सितंबर की शुरुआत भी शहर में बारिश के साथ होने वाली है. ऐसे में निचले इलाकों में जलजमाव और सड़कों पर फिसलन की स्थिति बन सकती है. लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थान और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी जाती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >