Jamshedpur Weather Update: 18 सितंबर तक रोज बारिश के आसार, देखें कब तक बदला रहेगा मौसम

जमशेदपुर में रविवार सुबह से धूप खिली है, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 18 सितंबर तक हर दिन बारिश की संभावना बनी हुई है. जानें तापमान और मौसम का हाल.

जमशेदपुर: शहर में रविवार की सुबह से धूप देखने को मिल रही है. हालांकि, आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे मौसम कभी साफ तो कभी बारिश जैसा नजर आ रहा है. ऐसे में दिन में धूप के साथ बारिश की संभावना भी बनी हुई है.

बीते 24 घंटे में हुई बारिश की बात करें तो शनिवार को जमशेदपुर में दो स्पेल में बारिश हुई. सुबह 9 बजे से ही आसमान में बादल छा गये थे. दोपहर करीब 1 बजे एक स्पेल बारिश हुई, जबकि शाम 4 बजे भी कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश दर्ज की गयी. पिछले 24 घंटे में शहर में 3.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी. बारिश के कारण मौसम में नमी भी बढ़ गयी.

18 सितंबर तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, जमशेदपुर में 18 सितंबर तक हर दिन एक स्पेल बारिश होने के आसार हैं. वहीं, झारखंड में भी मौसम का असर बना रहेगा. फिलहाल मौसम विभाग ने 16 सितंबर तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

तापमान की बात करें तो शनिवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम था. न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा. आने वाले दिनों में झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >