Jamshedpur Weather: फिर बढ़ेगा जमशेदपुर शहर का तापमान, 8 दिसंबर की रात रहेगी गर्म

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर शहर के तापमान में फिर से वृद्धि होने वाली है. 8 दिसंबर की रात गर्म रहेगी. मौसम विभाग ने और क्या जानकारी दी है, पढ़ें.

Jamshedpur Weather: दिसंबर के पहले सप्ताह का आज आखिरी दिन है. जमशेदपुर में लोगों को ठंड तो लग रही है, लेकिन कड़ाके की ठंड अब तक नहीं पड़ी. आखिर ठंड कब पड़ेगी शहर में. इसका जवाब मौसम विभाग ने दे दिया है.

18 डिग्री तक पहुंच जाएगा रात का तापमान

मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा है कि एक बार फिर जमशेदपुर शहर का तापमान बढ़ेगा. 8 दिसंबर की रात गर्म रहेगी. रात का तापमान बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. दिन में भी लोगों को गर्मी का अहसास होगा.

8 दिसंबर से दिन भर आसमान में छाये रहेंगे बादल

कुल मिलाकर 15 दिसंबर तक जमशेदपुर शहर के लोगों को ठंड महसूस नहीं होने वाली है. मौसम विभाग ने कहा है कि 8 दिसंबर से दिन भर आसमान में बादल छाये रहेंगे. रात में और सुबह में कुछ जगहों पर धुंध भी रहेगी.

अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री पहुंचा

शहर में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था. न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है.

Also Read

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में गिरा रात का तापमान, 11 दिसंबर से और बढ़ेगी ठंड

Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में 8 दिसंबर से बारिश के आसार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में इतना बढ़ गया न्यूनतम और अधिकतम तापमान, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >