Jamshedpur veteran cricket : एमसीए रेंजर्स व एमसीए वॉरियर्स के बीच खिताबी भिड़ंत आज

एमसीए रेंजर्स व एमसीए वॉरियर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेटरन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची गयी.

जमशेदपुर. एमसीए रेंजर्स व एमसीए वॉरियर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेटरन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची गयी. दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला गुरुवार को सुबह आठ बजे से खेला जायेगा. वेटरन्स इंडियन क्रिकेट फाउंडेशन व मास्टर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में एमसीए रेंजर्स की टीम की टीम ने एमसीए चैलेंजर्स को 20 रन से हराया. इस मैच में राहुल कर्ण प्लेयर ऑफ द मैच बने. दिन के दूसरे मैच में एमसीए वॉरियर्स की टीम ने एमसीए राइडर्स को पांच विकेट से मात दी. इस मैच में अतुल कुमार राय प्लेयर ऑफ द मैच रहे. मौके पर पूर्व रणजी क्रिकेटर व बीसीसीआइ रणजी पैनल अंपायर सोमनाथ झा, टाटा मोटर्स खेल विभाग के विवेक प्रसाद व अविनाश कुमार मौजूद थे. फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व रणजी क्रिकेटर केवी राव होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >