Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा

Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने जोरदार हंगामा किया. ट्रेनों के लेटलतीफी और ट्रेनों के रद्द होने के खिलाफ लोगों में गुस्सा था. बाद में जीआरपी और आरपीएफ के सहयोग से रेलवे के अधिकारियों ने लोगों को समझाया, जिसके बाद मामला थोड़ा शांत हो पाया.

Jamshedpur News :

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने जोरदार हंगामा किया. ट्रेनों के लेटलतीफी और ट्रेनों के रद्द होने के खिलाफ लोगों में गुस्सा था. बाद में जीआरपी और आरपीएफ के सहयोग से रेलवे के अधिकारियों ने लोगों को समझाया, जिसके बाद मामला थोड़ा शांत हो पाया. दरअसल, 17 और 18 अक्तूबर को 19 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. सिर्फ 24 घंटे के भीतर फैसला लेने से कई लोग टिकट को लौटाने में भी दिक्कत हुई, जिसको लेकर मामला गरमा गया. लोगों ने टिकट काउंटर और पूछताछ केंद्र पर हंगामा कर अपना गुस्से का इजाहर किया. हाल के दिनों में लगातार ट्रेनों के रद्द होने को लेकर हंगामा लगातार हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >