जमशेदपुर यूनिवर्सिटी का होगा अपना ऑडिटोरियम, तैयार होंगे रनिंग ट्रैक व स्पोर्ट्स ग्राउंड

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में बिल्डिंग कमेटी की एक बैठक कुलपति प्रो (डॉ.) अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर स्थित पुराने कैंपस के जीर्णोद्धार एवं सिदगोड़ा स्थित नये कैंपस में छात्राओं के लिए कई सुविधाएं विकसित करने पर चर्चा हुई.

जमशेदपुर : मंगलवार को जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में बिल्डिंग कमेटी की एक बैठक कुलपति प्रो (डॉ.) अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर स्थित पुराने कैंपस के जीर्णोद्धार एवं सिदगोड़ा स्थित नये कैंपस में छात्राओं के लिए कई सुविधाएं विकसित करने पर चर्चा हुई. इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय भी लिये गये.

प्रशासनिक कार्यालय, मुख्य द्वार सहित बाउंड्री वाॅल और पार्किंग के जीर्णोद्धार के लिए प्राक्कलन कराये जाने पर सहमति बनी. कुलपति ने कहा कि आने वाले दिनों में यूनिवर्सिटी का अपना ऑडिटोरियम, स्पोर्ट्स ग्राउंड, रनिंग ट्रैक तैयार कराया जायेगा. बैठक में रजिस्ट्रार, डीएसडब्ल्यू, फाइनेंस ऑफिसर, प्राॅक्टर, डीन, स्पोर्ट्स और कल्चरल कमेटी के चेयरमैन, वोकेशनल कोर्स के कोऑर्डिनेटर सहित जेएसबीसीसीएल के इंजीनियर शामिल हुए. बैठक का संयोजन इस्टेट ऑफिसर डॉ सलोमी कुजूर ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >