Jamshedpur News : गोलमुरी : ट्रक चालक व खलासी पर चापड़ से हमला कर छीने चेन व रुपये
Copied link
गोलमुरी थाना अंतर्गत मस्जिद रोड में गुरुवार की देर रात 407 ट्रक चालक व खलासी पर बदमाशों ने चापड़ से हमला कर सोने की चेन व तीन हजार रुपये नगद छीन लिये.
पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की
Jamshedpur News :
गोलमुरी थाना अंतर्गत मस्जिद रोड में गुरुवार की देर रात 407 ट्रक चालक व खलासी पर बदमाशों ने चापड़ से हमला कर सोने की चेन व तीन हजार रुपये नगद छीन लिये. घायल अवस्था में चालक व खलासी मामले की शिकायत करने गोलमुरी थाना पहुंचे. शिकायत मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है.जानकारी के अनुसार, 407 मालवाहक वाहन के चालक और खलासी माल लेकर गोलमुरी स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पहुंचे थे. देर रात होने के कारण माल की अनलोडिंग नहीं होने के कारण चालक व खलासी केबिन में ही सो गये. रात करीब 2 बजे से 2:30 बजे के बीच दो से तीन नकाबपोश बदमाश वाहन के पास पहुंचे और गाड़ी का दरवाजा खोलने को कहा. मना करने पर आरोपियों ने वहां वाहन खड़ा करने के एवज में रंगदारी स्वरुप रुपये की मांग की. जिसके बाद चालक ने 500 रुपये बदमाशों को दे दिया. बावजूद बदमाश नहीं माने और जबरन शीशा तोड़कर केबिन में घुसे और उनपर चापड़ से हमला कर दिया. इसी क्रम में चालक की जेब से तीन हजार रुपये व गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये. चालक पश्चिम बंगाल से वाहन पर सामान लेकर गोलमुरी पहुंचा था. पुलिस के अनुसार घायलों ने लिखित शिकायत नहीं की है. मामले की जांच की जा रही है.
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.