नियम तोड़ने वालों को ट्रैफिक पुलिस ने थमाया गुलाब, चालान की जगह अपनाई गांधीगिरी

जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने एक अनूठी पहल की, जहां नियम तोड़ने वाले ड्राइवरों को चालान की जगह गुलाब का फूल दिया गया. इसका उद्देश्य ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को अपनी सुरक्षा के प्रति प्रेरित करना था.

जमशेदपुर: शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को अनोखी पहल की. नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का चालान काटने या उन्हें दंडित करने के बजाय पुलिस ने इस बार गांधीगिरी का रास्ता अपनाया. पुलिस ने वाहन चालकों को रोककर गुलाब का फूल दिया और आगे से ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की.

अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए लगायें हेलमेट

अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को समझाया कि हेलमेट और सीटबेल्ट पुलिस के डर या चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है. पुलिस ने कहा कि सड़क पर की गयी छोटी सी लापरवाही भी दुर्घटना की स्थिति में जानलेवा साबित हो सकती है.

पांचों ट्रैफिक थानों में चला जागरूकता अभियान

ट्रैफिक विभाग की ओर से चलाये गये इस विशेष जागरूकता अभियान में शहर के पांचों ट्रैफिक थानों साकची, बिष्टुपुर, गोलमुरी, मानगो और जुगसलाई की पुलिस शामिल रही. पुलिस ने सड़कों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें गुलाब के फूल दिये.

अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट वाहन चलाने और ट्रिपल राइडिंग करने वाले करीब 240 चालकों के बीच गुलाब के फूल बांटे गये. अचानक पुलिस अधिकारियों के हाथों में चालान बुक की जगह गुलाब देखकर कई वाहन चालक हैरान रह गये, जबकि कुछ चालक अपनी गलती को लेकर शर्मिंदा भी नजर आये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shyam narayan jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >