Jamshedpur News : आइसक्रीम कारोबारी पर फायरिंग मामले में तीन हिरासत में

Jamshedpur News : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर के रहने वाले आइसक्रीम कारोबारी नवीन सिंह के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस तीन-चार युवकाें को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Jamshedpur News :

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर के रहने वाले आइसक्रीम कारोबारी नवीन सिंह के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस तीन-चार युवकाें को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. सूत्रों की मानें तो पुलिस को फायरिंग करने वाले युवकों के नाम के बारे में जानकारी मिल गयी है. पुलिस इस फायरिंग की घटना को टेल्को में चेचिस यार्ड के ठेकेदार सुनील सिंह हत्याकांड से भी जोड़कर देख रही है. पुलिस का मानना है कि दोनों घटना को एक ही गिरोह के अपराधियों ने अंजाम दिया है. हालांकि अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.

गौरतलब है कि 17 नवंबर की रात बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने आइसक्रीम कारोबारी नवीन सिंह के घर पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गये थे. गोली उनके घर की दीवार पर लगी थी. पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >