जमशेदपुर : शहर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा शुरू की गई क्यूआर कोड पेट्रोलिंग व्यवस्था को बेखौफ अपराधियों ने खुली चुनौती दे दी है. सुरक्षा के मद्देनजर बागबेड़ा थानांतर्गत लाल बिल्डिंग स्थित गोल्डन ज्वेलरी दुकान के बाहर पुलिस ने विशेष क्यूआर कोड चस्पा किया था, उसी दुकान को निशाना बनाकर चोरों ने करीब पांच लाख रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया.
Jamshedpur Theft Case: दुकान के संचालक ने बताई पूरी वारदात
इस घटना के बाद पुलिस गश्ती प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये है. घटना बुधवार की देर रात करीब 2.45 बजे की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी. छानबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने बरामद की है. जिसमें चोरी करते एक युवक दिखाई दे रहा है. घटना के संबंध में दुकान के संचालक अजीत कुमार ने बताया कि गोल्डन ज्वेलर्स दुकान उनकी पत्नी सुमन कुमारी चलाती है. बुधवार की रात करीब आठ बजे उन्होंने हर दिन की तरह दुकान बंद कर अपने घर चली गई.
Also read: अब QR कोड से पता चलेगा पुलिस गश्ती का हाल, हर बीट पर रहेगी अफसरों की नजर
Jamshedpur Theft Case: पड़ोसी दुकानदार ने दी जानकारी
गुरुवार की सुबह जब उनके पड़ोसी दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि ज्वेलर्स दुकान का ताला टूटा हुआ है. उसके बाद उन्होंने फोन कर चोरी के मामले की जानकारी दी. जानकारी मिलने के बाद सुमन कुमारी के साथ वह दुकान पर आये. जहां उन्होंने देखा कि दुकान के शटर में लगा हुआ ताला टूटा पड़ा है. शटर भी थोड़ा उपर की ओर उठा है. दुकान के भीतर जाने पर उन्होंने देखा कि दुकान में रखे चांदी का अधिकांश गहना और चांदी गायब है. चोरों ने सोने के कुछ गहने की चोरी भी की है. सूचना मिलने के बाद बागबेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की.
Also read: गोलगप्पा विक्रेता पर चाकू से हमला, रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश
Jamshedpur Theft Case: सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
दुकान में लगे सीसीटीवी में चोरी की तस्वीर कैद हो गई है. जिसमें दिख रहा है कि चोर दुकान का शटर उठा कर दुकान में प्रवेश करता है. उसके हाथ में एक लोहे का रॉड और एक छोटा टॉर्च है. दुकान में प्रवेश करने के बाद वह टॉर्च जला कर गहने की चोरी करता है. चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद वह बाहर निकल जाता है.
Also read: दो दिन बाद मिला बाढ़ में डूबे टीपू का शव, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
