Jamshedpur super league at jrd : अंडर-9 आयु वर्ग में मणिमेला एफसी जीता

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित जमशेदपुर सुपर लीग के तहत रविवार के अंडर-5, अंडर-8, अंडर-9 व अंडर-10 बालक वर्ग के मुकाबले खेले गये.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित जमशेदपुर सुपर लीग के तहत रविवार के अंडर-5, अंडर-8, अंडर-9 व अंडर-10 बालक वर्ग के मुकाबले खेले गये. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये अंडर-9 आयु वर्ग के मुकाबले में विश्वजीत मणिमेला एफशी की टीम ने टर्फ ग्रीन वॉरियर्स को और टर्फ रेड वॉरियर्स को मात दी. वहीं, मणिमेला एफसी व मिनी मेवरिक के बीच खेला गया मैच 2-2 गेल से ड्रॉ रहा. अंडर-5 कैटेगरी में लोयोला रोनाल्डो ने टिनप्लेट सुपर पर 13-4 से जीत हासिल की. लोयोला अंडर-5 डी ने ब्लूय रेंजर्स के खिलाफ 14-0 से जीत दर्ज की. वोल्फ्सबर्ग, अमृत स्पोर्टिंग, आर्मरी एफसी और लोयोला मेस्सी ने अपने-अपने वर्ग में आसान जीत हासिल की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >