मार्च पास्ट में रूबी हाउस ने जीता खिताब

jamshedpur sports news : जेएच तारापोर स्कूल की 22वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गयी.

जमशेदपुर. जेएच तारापोर स्कूल की 22वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गयी. प्रतियोगिता के दौरान शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत करने वाली रूबी हाउस को बेस्ट मार्च पास्ट का खिताब मिला. वहीं, एमरल्ड हाउस ओवरऑल चैंपियन बना. हाई स्कूल वर्ग में शंभवी पाठक और हाइयर सेकेंडरी वर्ग में रीत अग्रवाल को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया. प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील खेल विभाग की विभूति अडेसरा, निदेशक रुबिना बोधनवाला, प्राचार्या लता शरत, उपप्राचार्या रुखसाना गार्डिन मौजूद थे. प्रतियोगिता के सफल आयोजन स्कूल खेल विभाग के प्रमुख वी अरुण कुमार, एकता मंडल व अन्य ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >