Jamshedpur senior womens team: मोनिका की कप्तानी में जमशेदपुर सीनियर महिला क्रिकेट टीम घोषित

जमशेदपुर. देवघर में 5-15 अप्रैल तक जेएससीए अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. देवघर में 5-15 अप्रैल तक जेएससीए अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जमशेदपुर की सीनियर महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गयी है. टीम का कप्तान मोनिका मुर्मू को नियुक्त किया गया है. टीम में अश्विनी कुमारी, मोनिका मुर्मू (कप्तान), अनुष्का परमार, पल्लविका राठौड़, आन्या वर्मा (विकेटकीपर), सुरभि कुमारी, निकिता सिंह, पल्लवजीत कौर, अस्तुति सलोनी, सिमरन निशा मंसुरी, प्राची प्रधान, अदिति शर्मा, अनुषा एमएन, मुस्कान कुमारी व रिया राज शामिल है. इशिका दीपक, दिव्या राय, मेधा कुमारी व श्रेया आनंद को स्टैंडबाइ में रखा गया है. चयनित सभी खिलाड़ियों को रविवार को कीनन स्टेडियम में सुबह आठ बजे रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >