Jamshedpur News : सरयू राय ने भाजपा नेता सच्चिदानंद राय को दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur News : विधायक सरयू राय ने जनसंघ काल के कर्मठ भाजपा नेता सच्चिदानंद राय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. सरयू राय ने उन्हें स्वाभिमानी एवं सिद्धांतनिष्ठ राजनीतिज्ञ के रूप में याद करते हुए श्रद्धांजलि दी.

Jamshedpur News :

विधायक सरयू राय ने जनसंघ काल के कर्मठ भाजपा नेता सच्चिदानंद राय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. सरयू राय ने उन्हें स्वाभिमानी एवं सिद्धांतनिष्ठ राजनीतिज्ञ के रूप में याद करते हुए श्रद्धांजलि दी. स्व. सच्चिदानंद राय को श्रद्धांजलि देने के लिए ही श्री राय विशेष तौर पर रविवार को रांची से जमशेदपुर पहुंचे. वे स्व. राय के आवास पर गये और काफी देर तक वहां रहे. सरयू राय सुवर्णरेखा बर्निंग घाट भी गये, जहां सच्चिदानंद राय का अंतिम संस्कार हुआ. बता दें कि शनिवार को टाटा मोटर्स अस्पताल में भाजपा नेता सच्चिदानंद राय का निधन हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >