Jamshedpur News : संताल काउंसिल के अध्यक्ष ने मालदा जिले का किया दौरा

Jamshedpur News : इंटरनेशनल संताल काउंसिल के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मुर्मू ने मालदा जिले के हबीबपुर का दौरा किया.

Jamshedpur News :

इंटरनेशनल संताल काउंसिल के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मुर्मू ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के हबीबपुर का दौरा किया. उन्होंने संताल समाज के संगठनों के प्रतिनिधियों व आम नागरिकों से मुलाकात कर उनसे विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने हबीबपुर में स्थापित वीर सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांंजलि दी.

श्री मुर्मू ने बताया कि सिदो-कान्हू की प्रतिमा को चुनिया मुर्मू ने अपने निजी खर्च से स्थापित करवाया है. चुनिया मुर्मू व उनकी पत्नी पेशे से शिक्षक हैं. चुनिया मुर्मू इंटरनेशनल संताल काउंसिल के सदस्य भी हैं. काउंसिल के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे में पंडित रघुनाथ मुर्मू के पौत्र भीमवार मुर्मू भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >