वाहन चेकिंग के दौरान पलामू और जमशेदपुर से बरामद हुए लाखों रुपये कैश, पुलिस कर रही है पूछताछ

जमशेदपुर के आदित्यपुर में पुलिस ने एक कार से 22.30 लाख रुपये बरामद किये हैं. इस संबंध में पुलिस ने गाड़ी मालिक से बरामद रुपयों से संबंधित दस्तावेज पेश करने को कहा है.

रांची : लोकसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड की पुलिस अलर्ट मोड में है. राज्य के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस लगातार जांच अभियान चला रही है. इस कड़ी में शनिवार को भी जमशेदपुर और पलामू पुलिस ने अलग अलग जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टोला प्लाजा के पास एक कार से पुलिस की एसएसटी टीम ने 22.30 लाख रुपये बरामद किया है. जबकि दूसरी तरफ पलामू में पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 15 लाख कैश बरामद किया है.

Also Read: जमशेदपुर में मनाया जाएगा भाजपा का 44वां स्थापना दिवस, पार्टी प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी होंगे शामिल

जमशेदपुर में हुई 22.30 लाख रुपये की बरामदगी

जमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा में पुलिस की एसएसटी टीम ने एक कार से 22.30 लाख रुपये नगद बरामद किया. गाड़ी मालिक से बरामद रुपयों के संबंध में कागजात प्रस्तुत करने कहा गया है. पुलिस का कहना है कि कागजात को देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पलामू में भी हुआ 15 लाख रुपये कैश बरामद

जमशेदपुर की तरह पलामू में भी पुलिस को 15 लाख रुपये नगद मिले हैं. जानकारी के मुताबिक मेदिनीनगर का एक व्यक्ति स्कॉर्पियो से पैसे लेकर कहीं जा रहा था. उसी दौरान चैनपुर -रामगढ़ के कुटी मोड़ के पास पुलिस की चेकिंग चल रही थी. जांच के क्रम में उसकी गाड़ी की तालाशी ली गयी. जहां से पुलिस को 15 लाख नगद मिले. फिलहाल पुलिस उस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है.

गिरिडीह में महारानी बस से बरामद हुआ था 1 करोड़ रुपये

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही एफएसटी विभाग की टीम ने गिरिडीह में महरानी बस से 1 करोड़ 9 लाख 50 हजार रुपये बरामद किया था. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. फिलहाल उक्त कैश कांड की छानबीन जारी है. पुलिस की टीम हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >