Jamshedpur News : मानगो में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति घायल

Jamshedpur News : मानगो थाना अंतर्गत पारडीह चौक के पास रविवार की रात ट्रक की चपेट में आने से मानगो इंदिरानगर निवासी गुरुमनी की मौत हो गयी, जबकि उनके पति गुरुचरण और भतीजी घायल हो गये.

Jamshedpur News :

मानगो थाना अंतर्गत पारडीह चौक के पास रविवार की रात ट्रक की चपेट में आने से मानगो इंदिरानगर निवासी गुरुमनी की मौत हो गयी, जबकि उनके पति गुरुचरण और भतीजी घायल हो गये. धक्का मारने के बाद ट्रक ने एनएच किराने खड़ी स्कूटी और बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. हादसे के बाद लोग जुट गये. सूचना मिलने पर मानगो थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने तीनों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने गुरुमनी को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को शीतगृह में रख दिया है. जानकारी के अनुसार तीनों दवा दुकान जा रहे थे. सड़क पार करने के दौरान डिमना चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक की चपेट में तीनों आ गये. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार हो गया. जानकारी के अनुसार गुरुमनी की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी.

डिवाइडर से टकरायी तेज रफ्तार कार, बाल–बाल बचे चार युवक

इधर जुगसलाई थाना अंतर्गत रंग गेट के पास रविवार की देर शाम कार डिवाइडर से टकरा गयी. इस घटना में कार सवार चार युवक बाल–बाल बच गये. सभी को हल्की चोट लगी है. सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायलों को सदर अस्पताल भेजा. पुलिस के अनुसार कार सवार चार युवक स्टेशन से बिष्टुपुर की ओर जा रहे थे. कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गयी. कार में सवार युवक नशे में थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >