Jamshedpur News : महिला ने पति समेत ससुरालवालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Jamshedpur News : मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-14 की जेवा कौसर ने अपने पति मोहम्मद इमरान अंसारी और ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है.

एसएसपी से की शिकायत, सुरक्षा और न्याय देने की गुहार

Jamshedpur News :

मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-14 की जेवा कौसर ने अपने पति मोहम्मद इमरान अंसारी और ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है. गुरुवार को इस संबंध में जेवा कौसर ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है. जेवा कौसर के अनुसार 25 मई 2021 को मो. इमरान अंसारी से शादी हुई थी. बताया कि शादी के बाद से ही पति, ननद और परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है.

मो. इमरान पर एक अन्य महिला से भी शादी का आरोप

पीड़िता के अनुसार मो. इमरान ने पूर्व में वर्ष 2018 में दुर्गा भवानी नामक महिला से भी शादी की थी. जेवा के साथ पहुंची दुर्गा ने भी मो. इमरान अंसारी व उसके घरवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. दुर्गा के अनुसार वह गर्भावस्था में है. वे दोनों जब इमरान के घर पहुंचे तो उसके घरवालों ने मारपीट की. इमरान कतर में रहता है. उन्होंने पुलिस व प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >