Jamshedpur News : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर लोहे के प्लायर से मारकर की थी छविलाल की हत्या

छविलाल लोहार की हत्या के मामले में सीतारामडेरा पुलिस ने छविलाल लोहार की पत्नी रुबी लोहार और उसके प्रेमी जितेंद्र महतो उर्फ जितेन उर्फ हुडका को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रेम संबंध में रोड़ा बन रहे थे छविलाल,

जल्द ही शादी करने की तैयारी में थे जितेंद्र और रुबी

Jamshedpur News :

भुइयांडीह कल्याणनगर बी ब्लॉक निवासी व दुकानदार छविलाल लोहार की हत्या के मामले में सीतारामडेरा पुलिस ने छविलाल लोहार की पत्नी रुबी लोहार और उसके प्रेमी जितेंद्र महतो उर्फ जितेन उर्फ हुडका को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ करने के बाद पुलिस ने सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया. दोनों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार किया है. पत्नी रुबी और उसके प्रेमी जितेंद्र ने स्वीकार किया है कि उन दोनों ने ही मिलकर छविलाल की हत्या की थी. आरोपी जितेंद्र ने बताया कि लोहे के प्लायर से सिर पर हमला कर छविलाल की हत्या उसने की है. हत्या करने के बाद उसने प्लायर को छुपाने की नियत से पानी में फेंक दिया. जितेंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने प्लायर खोजने का प्रयास किया. लेकिन प्लायर को बरामद नहीं कर पायी. वहीं पुलिस ने खून लगे कपड़े को बरामद किया है.

दोनों में काफी दिनों से था प्रेम संबंध, शादी करने की थी तैयारी

पुलिस ने बताया कि छविलाल की पत्नी रुबी और जितेंद्र महतो के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध था. दोनों ने शादी करने की योजना भी बनायी थी. लेकिन छविलाल की वजह से दोनों शादी नहीं कर पा रहे थे. छविलाल से छिपकर दोनों अक्सर मिलते थे. इस बात की जानकारी छविलाल को हो गयी थी. जिसको लेकर पति-पत्नी में छोटी-छोटी बात पर अक्सर झगड़ा होता था. घटना के दिन भी छविलाल और रुबी के बीच मारपीट हुई थी. जिसके बाद रुबी ने फोन कर प्रेमी जितेंद्र को घर बुलायी. जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. इस मामले में मृतक के बड़े भाई संतोष लोहार ने सीतारामडेरा थाना में मृतक की पत्नी रुबी लोहार व अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >