jamshedpur news : टीएसडीपीएल में जल्द आयेगी ''''अर्ली सेपरेशन स्कीम'''', मैनपावर में कटौती की तैयारी

45 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

45 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

लंबित ग्रेड रिवीजन पर फरवरी में समझौते के आसार

jamshedpur news :

टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल ) के कर्मचारियों के लिए प्रबंधन जल्द ही अर्ली सेपरेशन स्कीम (इएसएस) लाने की तैयारी में है. कंपनी लागत खर्च में कटौती करने के उद्देश्य से मैनपावर को युक्तिसंगत बनाने पर विचार कर रही है.

यूनियन सूत्रों के अनुसार, यह योजना उन कर्मचारियों के लिए होगी, जिनकी आयु 45 वर्ष या उससे अधिक है. इससे पहले भी टीएसडीपीएल में इएसएस आ चुकी है, जिसका लाभ लगभग 30 कर्मचारियों ने उठाया था. इस बार भी पुरानी शर्तों और लाभों को आधार बनाकर ही स्कीम को पेश किये जाने की संभावना है. कंपनी का मानना है कि इस स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना से परिचालन लागत को कम करने में मदद मिलेगी.

643 कर्मचारियों की नजरें ग्रेड रिवीजन पर

एक ओर कंपनी इएसएस लाने की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन (वेतन समझौता) का मामला भी गर्म है. कंपनी के लगभग 643 कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन अक्तूबर 2023 से लंबित है. यूनियन सूत्रों की मानें, तो ग्रेड रिवीजन को लेकर चर्चा अंतिम चरण में है. पूरी संभावना जतायी जा रही है कि फरवरी माह के अंत तक वेतन समझौते पर हस्ताक्षर हो जायेंगे. कर्मचारियों को एरियर के साथ-साथ बढ़े हुए वेतन का लाभ मिलेगा. इएसएस और ग्रेड रिवीजन की सुगबुगाहट के बीच कंपनी के भीतर हलचल तेज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >