Jamshedpur News : टिकट चेकिंग स्टाफ ने विदेशी यात्री का ट्रेन में छूटा पर्स लौटाया

Jamshedpur News : राउरकेला टिकट चेकिंग स्टाफ ने एक विदेशी यात्री का ट्रेन में छूटा पर्स लौटाया. पर्स में पैसे के साथ-साथ आवश्यक कागजात थे.

Jamshedpur News :

राउरकेला टिकट चेकिंग स्टाफ ने एक विदेशी यात्री का ट्रेन में छूटा पर्स लौटाया. पर्स में पैसे के साथ-साथ आवश्यक कागजात थे. जानकारी के अनुसार हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे बेल्जियम के नागरिक एस जीन मार्क अपना पर्स ट्रेन में भूल गये थे. ट्रेन ड्यूटी में तैनात टिकट चेकिंग स्टाफ को पर्स मिला, जिसे उन्होंने राउरकेला के मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई) नवनीत मिश्रा को सौंप दिया. पर्स में मिले कागजातों के आधार पर विदेशी यात्री से संपर्क किया गया और उन्हें उनका पर्स लौटा दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >