Jamshedpur News : बागबेड़ा में दुकान का ताला तोड़कर नकद और सामान की चोरी

Jamshedpur News : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू स्थित सुरेंद्र किराना स्टोर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने नकद समेत कई सामानों की चोरी कर ली.

जांच में जुटी बागबेड़ा पुलिस, एक दिन पहले मंदिर की दानपेटी ले गये थे चोर

Jamshedpur News :

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू स्थित सुरेंद्र किराना स्टोर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने नकद समेत कई सामानों की चोरी कर ली. सुरेंद्र कुमार ने इस संबंध में बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. घटना रविवार देर रात की है.

घटना के संबंध में दुकान के मालिक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनका घर दुकान के बगल में ही है. रविवार की रात को वह हर दिन की तरह दुकान बंद कर घर चले गये. सोमवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान के पीछे वाला गेट खुला हुआ है. उस गेट का ताला भी टूटा हुआ है. उसके बाद छानबीन के दौरान पता चला कि करीब 20-25 हजार रुपये के सामान और नकद रुपये गायब है. उन्होंने बताया कि चोर पीछे के गेट का ताला तोड़ कर ही दुकान में प्रवेश किये हैं. चोरी की सूचना मिलने के बाद बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी.

दो माह पूर्व भी हुई थी चोरी

सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दो माह पूर्व भी चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. उस वक्त भी उन्होंने थाने में लिखित शिकायत की थी. दोबारा चोरों ने उनकी दुकान को निशाना बनाया है. आसपास के लोगों ने बताया कि बागबेड़ा में चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है. चोरों ने एक दिन पूर्व हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी की चोरी कर ली थी. लोगों ने बताया कि पुलिस की गश्ती भी पूर्व की तुलना में कम हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >