jamshedpur news : परिवार गया था दिल्ली, चोरों ने घर से उड़ाये लाखों के गहने व सामान
परसुडीह निवासी निवासी बबीता सिंह के घर को बनाया निशाना
jamshedpur news :
चोरों ने परसुडीह थानांतर्गत हरे कृष्णा स्टेट, खखड़ीपाड़ा निवासी बबीता सिंह के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने व अन्य कई कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया. घटना बुधवार देर रात की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परसुडीह पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी. उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. घटना के संबंध में बबीता सिंह के भतीजे अमित सिंह ने बताया कि उनकी चाची बबीता सिंह पिछले एक माह से दिल्ली में है. उनका मकान बंद है. गुरुवार को उनके आस-पड़ोस के रहने वाले लोगों ने फोन कर बताया कि चाची के घर का ताला टूटा हुआ है. इसके बाद चाची को फोन कर घटना की जानकारी दी और फौरन खखड़ीपाड़ा स्थित उनके आवास पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि चोरों ने सभी कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे अलमारी से गहने और कीमती सामान की चोरी कर ली है. चोरों ने अलमारी और अन्य बक्साें के अलावा किचन और अन्य कमरे में रखे सामान भी साथ लेते गये. अमित ने बताया कि अब तक की जांच में लाखों रुपये के गहने, कुछ नकद और कई सामान की चोरी की बात सामने आयी है, पर सही आकलन चाची के जमशेदपुर आने के बाद ही हो पायेगा. उन्होंने बताया कि चाली शनिवार को दिल्ली से जमशेदपुर पहुंचेगी, जिसके बाद कर चोरी का केस दर्ज करायेगी. अमित सिंह ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही क्षेत्र में पुलिस गश्ती को सुदृढ़ करने की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.