Jamshedpur News : सीतारामडेरा : गैंगस्टर अखिलेश सिंह पर हमला केस में आरोपियों का बयान दर्ज

Jamshedpur News : एडीजे-4 आनंदमणि त्रिपाठी के कोर्ट में मंगलवार को गैंगस्टर अखिलेश सिंह पर हमला व हमला करने वाले छब्बू की पिटाई के केस की सुनवाई में सभी 14 आरोपियों का सीआरपीसी की धारा 313 का बयान हुआ.

Jamshedpur News :

एडीजे-4 आनंदमणि त्रिपाठी के कोर्ट में मंगलवार को गैंगस्टर अखिलेश सिंह पर हमला व हमला करने वाले छब्बू की पिटाई के केस की सुनवाई में सभी 14 आरोपियों का सीआरपीसी की धारा 313 का बयान हुआ.

इसमें दुमका सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर अखिलेश सिंह, पलामू जेल में बंद कन्हैया सिंह, अमरेश सिंह, प्रिंस सिंह, मनिंद्र सिंह, नवीन पासवान, सुभाष बरूआ, राहुल सिंह समेत 14 आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताते हुए केस में फंसाने की बात कही. गैंगस्टर अखिलेश सिंह ने कहा कि पुलिस कस्टडी में कोर्ट परिसर में उनपर जानलेवा हमला हुआ था. लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ ही केस किया, उन्हें फंसाया गया. कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विद्या सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >