Jamshedpur News : रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षाओं के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Patna/Jamshedpur : रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा को देखते हुए तीन प्रमुख मार्गों पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. ये ट्रेनें परीक्षार्थियों को सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध करायेंगी.

-टाटा, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा होकर चलेगी गढ़वा रोड-बिलासपुर-गढ़वा रोड ट्रेन

-साधारण श्रेणी के होंगे 14 कोच

Patna/Jamshedpur :

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा को देखते हुए तीन प्रमुख मार्गों पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. ये ट्रेनें परीक्षार्थियों को सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध करायेंगी. विशेष ट्रेनें पटना-रांची, बरौनी-धनबाद और गढ़वा रोड-बिलासपुर के बीच चलेगी. इन ट्रेनों में साधारण श्रेणी के 14 कोच होंगे. गढ़वा रोड-बिलासपुर-गढ़वा रोड (03696/03695) : 24 और 27 नवंबर, 2024 को गढ़वा रोड से सुबह छह बजे खुलकर बिलासपुर रात 11 बजे पहुंचेगी. वापसी में, यह ट्रेन 25 और 29 नवंबर को बिलासपुर से रात आठ बजे खुलकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे गढ़वा रोड पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, खलारी, पतरातू, बरकाकाना, मुरी, टाटा, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशन पर रुकेगी.

पटना-रांची-पटना (03219/03220) : 24 और 27 नवंबर, 2024 को पटना से दोपहर तीन बजे खुलकर रांची रात 11:45 बजे पहुंचेगी. वापसी में यह 25 और 29 नवंबर को रांची से रात 11 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 7:45 बजे पटना पहुंचेगी. यह ट्रेन जहानाबाद, गया, कोडरमा, गोमो, बोकारो स्टील सिटी और मुरी स्टेशन पर रुकेगी. बरौनी-धनबाद-बरौनी (03690/03689) : 24 और 27 नवंबर, 2024 को बरौनी से दोपहर दो बजे खुलकर धनबाद रात 10 बजे पहुंचेगी. वापसी में, यह 25 और 29 नवंबर, 2024 को धनबाद से रात 9 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 5.30 बजे बरौनी पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन लखीसराय, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर और चित्तरंजन स्टेशन पर रुकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >