Jamshedpur Crime News : शक्तिनाथ सिंह हत्याकांड : हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Jamshedpur Crime News : शातिर अपराधी अमरनाथ सिंह के भाई शक्तिनाथ सिंह की हत्या मामले में हमलावर मंटू गौड़ और उसके जीजा कालीचरण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

हत्या के नामजद अभियुक्त कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह से भी पूछताछ कर रही है पुलिस

Jamshedpur Crime News :

मानगो गौड़ बस्ती कृष्णा नगर में सिंचाई विभाग के क्लर्क व शातिर अपराधी अमरनाथ सिंह के भाई शक्तिनाथ सिंह की हत्या मामले में हमलावर मंटू गौड़ और उसके जीजा कालीचरण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर ली है. पुलिस ने हत्या के नामजद अभियुक्त कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह से भी पूछताछ कर रही है. इस मामले में पुलिस ने चंदन सिंह और नवीन गौड़ से भी पूछताछ की है. शुक्रवार को पुलिस केस का उद्भेदन करेगी. पुलिस गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है.

सूत्रों के अनुसार जमीन विवाद को लेकर शक्तिनाथ सिंह की हत्या की गयी थी. इसके लिए शक्तिनाथ सिंह की दो दिनों से रेकी भी की जा रही थी. मालूम हो कि गत दो सितंबर की रात मानगो गौड़ बस्ती राजकीय गुरु गोविंद सिंह मध्य विद्यालय के पास शक्तिनाथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. उक्त मामले में मृतक शक्तिनाथ सिंह की मां प्रेमलता देवी ने मानगो थाना में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह के अलावा मंटू गौड़ उर्फ भुमिज, किशन, कालीचरण, चंदन सिंह, नवीन गौड़, रवींद्र गौड़, आशुतोष ओझा समेत तीन-चार अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

दुकान को लेकर था विवाद

प्रेमलता देवी के अनुसार स्कूल के बगल में बेटा अमरनाथ सिंह ने एक कमरा ईश्वर सिंह को ऑफिस चलाने के लिए दिया था. अमरनाथ सिंह की हत्या के बाद उक्त कमरे को किराये पर दुकान चलाने के लिए दिया जाना था. जिसे लेकर ईश्वर सिंह से विवाद हुआ था. ईश्वर सिंह ने डब्लू को जान से मारने की धमकी भी दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >