Jamshedpur News : साहियाओं को मिला किलकारी एवं मोबाइल अकादमी का प्रशिक्षण

Jamshedpur News : अनुमंडल अस्पताल घाटशिला के सभागार में सभी साहियाओं को किलकारी एवं मोबाइल अकादमी का प्रशिक्षण अरमान झारखंड के सहयोग से दिया गया.

Jamshedpur News :

अनुमंडल अस्पताल घाटशिला के सभागार में सभी साहियाओं को किलकारी एवं मोबाइल अकादमी का प्रशिक्षण अरमान झारखंड के सहयोग से दिया गया. यह प्रशिक्षण राज्य से आये हुए सुब्रोतो रॉय, डाटा एक्सपर्ट, मनोज श्रीवास्तव, प्रोग्राम ऑफिसर एवं ज्वाला प्रसाद, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा दिया गया.

क्या है किलकारी

किलकारी एक मोबाइल आधारित नि:शुल्क सेवा है, जो गर्भवती महिलाओं और एक साल से कम उम्र के बच्चों की मां को गर्भावस्था के दौरान व बच्चे की देखभाल से जुड़ी जानकारियां संदेशों के माध्यम से उनके मोबाइल फोन पर देगी. मोबाइल अकादमी अंर्तवैयक्तिक संचार कौशल की वृद्धि के लिए एक मोबाइल आधारित कोर्स है. जिसे साहियाओं द्वारा कभी भी किसी भी समय अपनी सुविधा से किया जा सकता है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ आरएन सोरेन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, मंयक सिंह, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, सुशीला मार्डी, प्रखंड डाटा प्रबंधक, बंदना माइती, व सुमित्र मार्डी बीटीटी मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >