Jamshedpur News : सदर अस्पताल को मिला एनक्वास सर्टिफिकेट

Jamshedpur News : जिला सदर अस्पताल को एनक्वास (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) सर्टिफिकेट से स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बुधवार को रांची में सम्मानित किया गया.

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटा है जिला प्रशासन : डीसी

Jamshedpur News :

जिला सदर अस्पताल को एनक्वास (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) सर्टिफिकेट से स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बुधवार को रांची में सम्मानित किया गया. यह सम्मान सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने लिया. सदर अस्पताल को यह सम्मान मिलने पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने चिकित्सकों की टीम की सराहना की. उपायुक्त ने कहा कि निश्चित ही राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने से जिले के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह दोगुना हुआ है. राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन प्रयासरत है कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाये. जिला अस्पताल की तरह ही अन्य सभी सरकारी अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी, ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर किया जाये.ज्ञात हो कि सरकारी अस्पतालों के गुणवत्ता निर्धारण के लिए एनक्वास एक पैमाना है. एनक्वास के विभिन्न मापदंडों पर खरा उतरने पर जिला अस्पताल, जमशेदपुर को राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एनक्वास सर्टिफिकेट दिया गया. जिला अस्पताल जमशेदपुर को 86 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. बता दें कि 2023 में भी सदर अस्पताल को एनक्वास सर्टिफिकेट दिया गया था.

सदर अस्पताल को किस विभाग में कितना प्रतिशत मिला अंक

विभाग अंक प्रतिशत मेंइमरजेंसी- 86.82 प्रतिशत

ओपीडी-86.63 प्रतिशतलेबर रूम- 88.17 प्रतिशत

मेटरनिटी वार्ड- 89.06 प्रतिशतएसएनसीयू- 91.29 प्रतिशत

पीपी यूनिट- 88.07 प्रतिशतआइपीडी-85.03 प्रतिशत

ब्लड बैंक-92.95 प्रतिशतलैब-85.83 प्रतिशत

रेडियोलॉजी-84.01 प्रतिशतफार्मेसी- 89.33 प्रतिशत

ऑक्सीलिरी सर्विस-70.73 प्रतिशतएडमिनिस्ट्रेशन-83.39 प्रतिशत

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >