jamshedpur news : रूफटॉप सोलर से बढ़ेगा उद्योगों का मुनाफा

पुणे में ‘स्केल सस्टेनेबली विद टाटा पावर’ का सफल आयोजन

jamshedpur news :

अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरइएल ) ने पुणे में अपने प्रमुख ग्राहक संपर्क कार्यक्रम ‘स्केल सस्टेनेबली विद टाटा पावर’ का सफल आयोजन किया. सस्टेनेबल एज नामक इस पहल के जरिये कंपनी उद्योगों को बिजली खर्च में कटौती और पर्यावरण नियमों के पालन में मदद कर रही है. कार्यक्रम में बताया गया कि उद्योगों के लिए रूफटॉप सोलर अब केवल पर्यावरण प्रेम नहीं, बल्कि मुनाफे का सौदा है. टाटा पावर के समाधानों से 3-5 वर्षों में निवेश की वसूली (पेबैक) संभव है. साथ ही, सोलर मॉड्यूल्स पर 30 साल की वारंटी और 25 वर्षों से अधिक का सुरक्षित एसेट जीवन ग्राहकों को लंबी अवधि तक निश्चित रिटर्न सुनिश्चित करता है. इसमें टाटा मोटर्स के सीएसओ ज्योतिन कुट्टी, सान्यो स्पेशल स्टील के एमडी दिलीपकुमार, टाटा पावर के रेग्युलेटरी चीफ विद्याधर वागले सहित कई अधिकारियों ने भविष्य की कार्ययोजना पर विचार साझा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >