Jamshedpur News : रिनपास में बैठकर गिरोह चलाने वाले प्रकाश मिश्रा ने उगले कई राज

Jamshedpur News : नयन सिंह गिरोह के नाम पर शहर के व्यवसायी से रंगदारी की मांग करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले के आरोपी साेनू सिंह और प्रकाश मिश्रा को गोलमुरी पुलिस ने चार दिनों की रिमांड पर ली थी.

रिमांड अवधि पूरी होने के बाद प्रकाश को पुलिस ने भेजा होटवार जेल, सोनू को कल भेजा जायेगा गिरिडीह जेल

Jamshedpur News :

नयन सिंह गिरोह के नाम पर शहर के व्यवसायी से रंगदारी की मांग करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले के आरोपी साेनू सिंह और प्रकाश मिश्रा को गोलमुरी पुलिस ने चार दिनों की रिमांड पर ली थी. अपराधी प्रकाश मिश्रा की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद गोलमुरी पुलिस ने बुधवार को प्रकाश मिश्रा को रांची के होटवार जेल भेज दिया. वहीं सोनू सिंह अब भी गोलमुरी थाना में है. सोनू सिंह से पुलिस अब भी पूछताछ कर रही है. गुरुवार को पुलिस सोनू सिंह को गिरिडीह जेल भेजेगी. चूकि दोनों अपराधी को अलग-अलग दिन लाया गया था. इस कारण से दोनों को एक साथ जेल नहीं भेजा गया. पूछताछ के दौरान दोनों अपराधियों ने नयन सिंह गिरोह के बारे में कई अहम जानकारी दी है. गाेलमुरी पुलिस ने शर्मा फर्नीचर फायरिंग मामले में जानकारी लेने के लिए दोनों को रिमांड पर लिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >