Jamshedpur News : पोटका के प्रेक्षक ने सरकारी राशि से अंडर गारमेंट और मोबाइल खरीदे, चुनाव आयोग ने हटाया

Ranchi/Jamshedpur : पोटका में विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त प्रेक्षक त्रिपुरा कैडर के आइएएस अधिकारी मो जुबैर अली हाशमी को हटा दिया गया है.

त्रिपुरा कैडर के आइएएस अधिकारी हैं मो जुबैर अली हाशमी, मातहत अधिकारियों से दुर्व्यवहार का भी आरोप

चुनाव आयोग ने उनकी जगह ओडिशा कैडर के आइएएस विजय अमृता कुलंगे को प्रेक्षक नियुक्त किया

Ranchi/Jamshedpur :

पोटका में विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त प्रेक्षक त्रिपुरा कैडर के आइएएस अधिकारी मो जुबैर अली हाशमी को हटा दिया गया है. उनकी जगह ओडिशा कैडर के आइएएस विजय अमृता कुलंगे को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है. मो हाशमी पर सरकारी राशि के दुरुपयोग और मातहत अधिकारियों से दुर्व्यवहार का आरोप है.

चुनाव प्रेक्षक बन कर पोटका पहुंचे मो हाशमी सरकारी राशि का इस्तेमाल स्वयं के अलावा अपने परिजनों के लिए भी कर रहे थे. उन्होंने अपने परिजनों के दिल्ली से रांची आने-जाने के लिए 79,244 रुपये का एयर टिकट खरीदा. 24,900 रुपये का मोबाइल लिया. यही नहीं, उन्होंने 6,999 रुपये की चप्पल, 4,025 रुपये का शैंपू, कंडीशनर आदि और 3,700 रुपये का अंडर गारमेंट खरीदा. बाहर से 1053 रुपये का खाना भी मंगवाया. मो हाशमी अपने नीचे के अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप है. सहायक प्रेक्षक द्वारा इसकी शिकायत पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से की गयी थी. सहायक प्रेक्षक ने मो हाशमी द्वारा की गयी खरीदारी से संबंधित बिल के साथ शिकायत दर्ज करायी थी. उपायुक्त ने मामले की जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा चुनाव आयोग से मामले में दिशा-निर्देश मांगा गया था. इसके बाद चुनाव आयोग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो हाशमी को प्रेक्षक से हटाने का आदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >